पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पाकुड़ में 5 घंटे खड़ी रही रांची कामाख्या एक्सप्रेस

पाकुड़ में 5 घंटे खड़ी रही रांची-कामाख्या एक्सप्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकुड़|सोमवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर 15661 अप रांची-कामाख्या एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे तक खड़ी रही। पाकुड़ रेल के कार्यकारी स्टेशन मैनेजर ज्योर्तिमय साहा के मुताबिक बंगाल के मालदा डिविजन अंर्तगत आदिया रेलवे स्टेशन को भीड़ ने जाम कर रखा था। इसी कारण से मालदा से कोलकाता की ओर आने जाने वाली सभी ट्रेनें बाधित रहीं। कामाख्या एक्सप्रेस के पीछे 53041 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस के भी खड़ी होने की सूचना मिली है। ट्रेन के घंटों खड़ी रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी भी हुई। एक पहल नामक संस्था ने यात्रियों की मदद का बीड़ा उठाया व संस्था ने यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की। मौके पर प्रवीण सिंह, मीरा पांडे अखिलेश चौबे, प्रकाश सिंह थे।

खबरें और भी हैं...