पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • झारखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्यों में पहला, ईस्ट जोन में बुंडू सबसे साफ शहर

झारखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्यों में पहला, ईस्ट जोन में बुंडू सबसे साफ शहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया। इतना ही नहीं, राजधानी रांची समेत पांच जिले विभिन्न श्रेणियों में पहले स्थान पर है। ऐसा पहली बार हुआ है जब विभिन्न श्रेणियों में राज्य के इतने जिलों ने बाजी मारी है। आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए। लगातार दूसरे साल इंदौर और भोपाल देश के दो सबसे स्वच्छ शहर चुने गए हैं। इस बार भी इंदौर को पहला तो भोपाल को दूसरा स्थान मिल है। चंडीगढ़ देश का तीसरा सबसे साफ शहर है। पुरी ने कहा कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शहरों के नाम उस दिन घोषित करेंगे, जिस दिन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारखंड की इस सफलता पर सीएम रघुवर दास को बधाई दी है।

रांची, गिरिडीह, चाईबासा, और पाकुड़ भी विभिन्न श्रेणियों में विजेता

जानिए... राज्य के किस जिले को किस काम के लिए चुना गया

सिटीजन फीडबैक में रांची-गिरिडीह बेस्ट

सिटीजन फीडबैक के मामले में नंबर एक राजधानी : रांची

सिटीजन फीडबैक में नंबर एक शहर (1-3 लाख आबादी) : गिरिडीह

ईस्ट जोन के चार में से 3 अवॉर्ड झारखंड में

ईस्ट जोन में सबसे साफ शहर (1 लाख से कम आबादी) : बुंडू

ईस्ट जोन में इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस वाली बेस्ट सिटी (1 लाख से कम आबादी) : पाकुड़

ईस्ट जोन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट वाली बेस्ट सिटी (1 लाख से कम आबादी) : चाईबासा

नागा बाबा खटाल के पास स्थित कचरा डिपो में लगी सफाई गाड़ियां।

देश के सबसे साफ शहर

1. इंदौर 2. भोपाल 3. चंडीगढ़

पिछले साल से 10 गुना ज्यादा शहरों में हुआ सर्वे

इस साल यह सर्वे 4203 शहरों में किए गए। जबकि वर्ष 2017 में 434 शहरों में किया गया था। यानी इस साल दस गुना ज्यादा शहरों में सर्वे किया गया। पूरे देश से 37.66 लाख लोगों से फीडबैक िलया गया। इस सर्वे के लिए 53.58 लाख बार स्वच्छता एप डाउनलोड किए गए।

लगातार दूसरे साल इंदौर व भोपाल देश के सबसे साफ-सुथरे शहर

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्य

1. झारखंड 2. महाराष्ट्र 3. छत्तीसगढ़

हमें अन्य शहरों को भी बेस्ट रैंकिंग में लाना होगा : रघुवर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग राज्य का पहला पुरस्कार मिला। 2016 की तुलना में झारखंड ने रैंकिंग में सुधार किया है। रांची समेत गिरिडीह, बुंडू, पाकुड़ और चाईबासा जैसे शहरों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इसके लिए मैं राज्य के नागरिकों को साधुवाद देना चाहता हूं, जिनके प्रयास से झारखंड के शहर परफॉर्मिंग बने हैं। साथ ही नगर विकास मंत्री, विभाग के अधिकारी, नगर निकाय के अधिकारी-कर्मचारी सभी बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में हमें अपने अन्य शहरों को भी बेस्ट रैंकिंग में शामिल कराना। - रघुवर दास, मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...