पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन रहा मुस्तैद

सभी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन रहा मुस्तैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन रहा मुस्तैद

मेदिनीनगर | निगम चुनाव में अधिकांश मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में है जिसे लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सजग रहा। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। छिटपुट के रूप में थोड़ी-थोड़ी समय के लिए नोकझोंक व अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे प्रशासन ने पूरी सजगता के साथ निपटाया।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं, कुछ नवयुवकों को हुई निराशा : पहली बार मतदान करने का उत्साह लिए कई लोग जब मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उत्साह ठंडा प ड़ गया। कनीराम चौक स्थित विद्यालयों में मतदान करने के लिए सुबह पहुंची शिल्पी कुमारी, अनु कुमारी, सुष्मिता कुमारी को जब अपने नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिले तो वे मतदान से वंचित हो गए। इस संबंध में निर्वाचन का कार्य कर रहे लव पांडे ने बताया कि दिसंबर से पूर्व जमा किए गए आवेदकों का नाम वोटर लिस्ट में चढ़ा है। जिन लोगों ने जनवरी में आवेदन जमा किया है उन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं आ पाया है।

केंद्रों पर थी समुचित व्यवस्था

सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से लोगों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। बुजुर्ग व बीमार लोगों के लिए बैठने के लिए व्यवस्था की गई थी, जबकि गर्मी को देखते हुए पानी की भी व्यवस्था की गई थी। खुले मैदानों में लोगों को खड़े रहने के लिए टेंट लगा दिया गया वहीं महिलाओं के बैठने के लिए कहीं-कहीं कुर्सी की भी व्यवस्था थी।

कंट्रोल रूम में बैठा रहा प्रशासनिक महकमा

एनआइसी स्थित कंट्रोल रूम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशासनिक महकमा पल पल की जानकारी लेकर चुनाव कार्य को निष्पक्ष बनाने में जुटा रहा। इसमें पलामू उपायुक्त अमीत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव, प्रशिक्षु आइएस सह सहायक समाहर्ता चंदन कुमार, भूमि सुधार समाहर्ता प्रदीप कुमार और एनआईसी पदाधिकारी संजीव कुमार पूरी मुस्तैद के साथ पल-पल के खबर लेते रहे और चुनाव के सारी गतिविधियों की जानकारी लेते रहे।

खबरें और भी हैं...