सबका दावा-मुझे मिल रहा लोगों का आशीर्वाद
जनसंपर्क अभियान चलातीं निर्दलीय मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह।
जनसंपर्क अभियान चलातीं निर्दलीय मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह।
भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर
नगर निगम के निर्दलीय प्रत्याशी पूनम सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकास मुझे समाज के सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों का समर्थन मिल रहा है। मैं जनता की विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद, अजीत सिंह, रोहित केसरी , हीरा गुप्ता, रिंकू सिंह, मनोज प्रसाद, अनूप गुप्ता, लाल बाबू, विजय सिंह, चंदन कुमार सिंह, महेश प्रसाद अग्रवाल, यूगेश गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।
मंगल सिंह ने कहा-सेवा का दें मौका
मेदिनीनगर | भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी मेयर प्रत्याशी मंगल सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए शहर के जनता से आशीर्वाद मांगा है। मौके पर सिंह ने कहा कि जनता आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दें। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। शहर को भय मुक्त वातावरण कर निर्माण करूंगा। इस अवसर पर विकास सिंह, किशोर सिन्हा सुमेर सिंह, विजय आनंद पाठक, विश्वजीत, निरंजन कुमार, प्रिय रंजन कुमार, अनूप कुमार, जितेंद्र सिंह, सरजू चंद्रवंशी, भीम चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, बलराम चौधरी, बबलू दूबे, अजय पासवान, साहिल त्रिपाठी, दीपक कुमार सिंह सहित समर्थक शामिल थे।
पेयजल समस्या का करेंगे स्थाई समाधान : मनोज
मेदिनीनगर | कांग्रेस के डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही शहर में पेयजल सुविधा को सुचारू रूप से चले इसके लिए वे स्थाई रूप से समाधान करेंगे। वे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की है। इस अवसर पर आज़ाद राणा, नीलेश सिंह, अमन, करुणा देवी, निशांत, अतुल, विमल, शत्रुधन, प्रिंस सिंह, अश्वनी सिंह, विकास आदि लोग मौजूद थे।
जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा के डिप्टी मेयर प्रत्याशी मंगल सिंह।
जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा के डिप्टी मेयर प्रत्याशी मंगल सिंह।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद भाजपा को देगा समर्थन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद भाजपा को देगा समर्थन
मेदिनीनगर | अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में पलामू प्रमंडल के पूर्व सैनिकों के परिवार का एक सम्मेलन राजाभाऊ स्मृति भवन मेदिनीनगर में हुई। इस दौरान कर्नल संजय ने भाजपा सरकार द्वारा सैनिकों को दिये हुए वन रैंक पेंशन का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक और सैनिक परिवार का कल्याण भाजपा ही हो सकता है और पूरा भी की है।
आपस में पूर्ण विचार विमर्श करने के बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने यह निर्णय लिया है कि आगामी नगर निगम चुनाव में परिषद महापौर और उप महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की समर्थन करेगी। सम्मेलन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल डॉक्टर संजय कुमार सिंह, परिषद के संरक्षक शिवजी सिंह जी, पलामू जिला अध्यक्ष श्री गयानंद पांडे, जिला महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी दामोदर मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष वाईपी सिंह , जिला उपाध्यक्ष आर सी यादव, सचिव समता शर्मा, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, समन्वय अधिकारी रमन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

जनसंपर्क अभियान चलाते कांग्रेस के डिप्टी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह।
कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य।
कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य।