जाइलो से टकराया तेज गति से जा रहा ट्रक, एक घायल
जाइलो से टकराया तेज गति से जा रहा ट्रक, एक घायल
मंगलवार की रात ही दूसरी सड़क दुर्घटना चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर हुई, जिसमें जाइलो कार (एमएच49 एफ-0281) व बॉक्साइट ट्रक (जेएच 08बी -4441) की टक्कर में अनूप शर्मा (बरियातू, रांची) जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस ने उन्हें सीएचसी में इलाज कराया। वे पलामू जिला के छतरपुर से रांची जा रहे थे। चंदवा स्थित इंदिरा गांधी चौक में तेज गति से आ रही बॉक्साइट ट्रक ने जाइलो वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। चंदवा पुलिस ने दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इधर, बाइक दुर्घटना में मृत कमलेश उरांव के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।