शिक्षित बनो और संघर्ष करो : प्रभा देवी
सतबरवा | बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में जयंती मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पलामू जिला परिषद अध्यक्षा प्रभा देवी, प्रमुख प्रमिला देवी, जिप सदस्य चिंता देवी, बीस सूत्री जिला सदस्य अवधेश सिंह चेरो, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर ब्यास परशुराम तथा मुनी, दिनेश यादव मोहक के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और संविधान में दिए अधिकार के बारे में उल्लेख किया। बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि बाबा की देन है कि मैं आज इस पद पर हूं। अपने हक अधिकार के लिये बाबा जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है। इस जयंती के माध्यम से आपको जगाने की कोशिश की जा रही है। आप शिक्षित बनो, संघर्ष करो। इस मौके पर प्रो श्याम सुंदर मिस्त्री सत्यार्थी ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया सबसे अच्छा, सबसे बेहतर, उत्कृष्ट संविधान है। इस संविधान के कारण यहां का अंतिम व्यक्ति भी किसी भी पद पर बैठ सकता है, इनके अलावा राम लखन सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रसाद, पूर्व उप प्रमुख अशोक राम, मुखिया संजय मिश्र उर्फ बड़े, ब्रह्मदेव सिंह, कमलेश प्रसाद, मनोज भुइयां , सतीश सिंह चेरो ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और बाबा के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोंची के पूर्व मुखिया गिरवर प्रसाद राम ने की। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया।