पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोयल में लौटी रौनक, आया पानी

कोयल में लौटी रौनक, आया पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | निगम चुनाव के समय कोयल नदी के सूख जाने से राजनीति प्रारंभ हो गई थी, प्रत्याशियों ने वोटरों को रिझाने के लिए पेयजल आपूर्ति विभाग पर दबाव बनाना भी शुरू कर दिया था। कोयल नदी पलामू वासियों के लिए एक लाइफ लाइन है, जिससे समूचे पलामूवासियों को जल की आपूर्ति होती है। फरवरी-मार्च के महीनों में नदी में बालू ही बालू थी, लोगों को जुगाड़ी खोदकर पानी लेना पड़ रहा था। पेयजल आपूर्ति विभाग के द्वारा पोकलेन के सहारे नदी में खुदाई कर पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन बीते सप्ताह दो-तीन दिन के बारिश होने से कोयल नदी में पानी आ गई है। जिससे सूखी कोयल नदी में फिर से जान आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्रामीण व जंगली क्षेत्रों में बारिश होने के कारण पानी कोयल नदी में उतर कर आई है। पेयजल विभाग के सप्लाई इंसपेक्टर छोटेलाल गुप्ता का कहना है कि अब पूरे अप्रैल माह तक पेयजल संकट नहीं होगा। उन्होंने बताया कि नदी में पानी आ जाने से विभाग को पानी की कमी नहीं है । विभाग में लगा टंकी पूरी तरह भर जा रही है और अब शहरी क्षेत्रों में भी पानी आसानी से आपूर्ति किया जा सकेगा।

कोयल नदी में आया पानी।

खबरें और भी हैं...