- Hindi News
- National
- तीन महिला खिलाड़ियों का चयन राज्य की खो खो टीम में, जाएंगी बंगाल के हल्दिया
तीन महिला खिलाड़ियों का चयन राज्य की खो-खो टीम में, जाएंगी बंगाल के हल्दिया
मेदिनीनगर | भारतीय खो-खो फेडरेशन द्वारा पं बंगाल के कुमारपुर, हल्दिया में 21वीं इस्ट जोन सीनियर नेशनल महिला-पुरुष खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया गया है। इस चैंपियनशिप में राज्य की ओर से पलामू की महिला खिलाड़ी-एडलीन कुजूर, प्रिया कुमारी और अंजली सोरेंग खेलेंगी। इनके चयन पर पलामू के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। खिलाड़ियों की सफलता पर पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय, ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कमलानंद दूबे एवं राजेंद्र प्र सिंह, विश्वनाथ दूबे, अनिल पांडेय, सुशील तिवारी, शशिकांत त्रिपाठी, सिद्धार्थ उपाध्याय, प्रदीप चौबे, दामोदर उपाध्याय, रमेशचंद्र, सुनिल उपाध्याय, प्रदीप मेहता, प्रसेनजीत आदि ने हर्ष व्यक्त किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष अजातशत्रु प्र सिन्हा ने खिलाड़ियों को लौटने पर हर बार की तरह सम्मानित करने की घोषणा की।