पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुटार में लगी ग्रामसभा, 233 लोगों को मिला सिलेंडर चूल्हा

हुटार में लगी ग्रामसभा, 233 लोगों को मिला सिलेंडर-चूल्हा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने ग्राम स्वराज योजना के तहत रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हुटार में ग्रामसभा का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। मौके पर सांसद ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 233 लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। शेष बचे 329 लोगों को भी गैस चूल्हा जल्द ही दिया जाएगा। सौभाग्य योजना के तहत 562 लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद राम ने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम में सांसद विष्णु दयाल राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ अमित भगत, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग ए.सी. मिश्रा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामगढ़ प्रमोद कुमार , महिला एवं समाज कल्याण सुपरवाइजर, गैस एजेंसी के प्रतिनिधि सुरीन , पंचायत सेवक, रमेश भुइयां मुखिया, सोनवा देवी आदि मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...