सामाजिक समरसता मंच ने मनाई आंबेडकर जयंती
मेदिनीनगर | सामाजिक समरसता मंच पलामू के तत्वावधान में राजा भाऊ स्मृति भवन श्रीराम नगर साहित्य समाज के पास डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती का आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन राजेश कुमार जायसवाल सामाजिक समरसता संयोजक पलामू के द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में कमल कांत अध्यापक सिलारी हाई स्कूल तरहसी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए यह बताया की इसी देश के लोगों के द्वारा दंश झेलते हुए लगातार शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ते रहें उनके शिक्षक ने भीमराव जी को अंबेडकर की टाइटल दी जिसे आज सारा विश्व डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से जानते हैं। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। सत्येन्द्र कुमार, अजय कुमार, राजीव रंजन जी महेन्द्र जी राजमुनी विचार व्यक्त किया।
अभाविप ने भी मनाई जयंती : मेदिनीनगर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का जयंती मनाई। अभाविप के प्रमंडलीय कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। तालाब रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। जिसके बाद वहां बाबा साहब की प्रतिमा पर परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। सभा की अध्यक्षता महानगर मंत्री राजकिशोर सिंह व संचालन सह मंत्री आनंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर शमशेर सिंह, हरिवंश, मंजीत, अंकिता, प्रभात समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आंबेडकर पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने की।
दूसरी तरफ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजहारा कोठी में भी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पिछले सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सूरज कुमार पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण व बच्चे उपस्थित थे।