पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पलामू में दूषित टीके से हुई थी 4 बच्चों की मौत

पलामू में दूषित टीके से हुई थी 4 बच्चों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकाकरण से पलामू में हुई चार बच्चों की मौत के मामले की जांच करने गई रिम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी है। टीम ने माना है कि दूषित टीके (कंटामिनेशन) के कारण बच्चों की मौत हुई है। यह कंटामिनेशन वैक्सीन या फिर इसको बच्चों के देने के क्रम में हुआ है। इसकी विस्तृत जांच बच्चों के बिसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही आ सकती है। टीम ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी अनुशंसा की है । टीम में शिशु रोग विभाग के डॉ. राजीव मिश्रा, एफएमटी के डॉ. संजय सिंह, डॉ. लखन लकड़ा शामिल थे। गौरतलब है कि पलामू के लोईन्हा गांव में टीकाकरण से चार बच्चों की मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए रिम्स से भी एक टीम का गठन किया था।

खबरें और भी हैं...