पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला पार्षद ने ग्रामीणों के साथ बुद्धिबिगहा में की बैठक, सड़क पानी के अभाव पर चर्चा

जिला पार्षद ने ग्रामीणों के साथ बुद्धिबिगहा में की बैठक, सड़क-पानी के अभाव पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | शहर से सटे डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित सदाबह नदी पार बुद्धिबिगहा गांव में ग्रामीणों के साथ जिला पार्षद सचिदानंद सिंह ने बैठक की। ग्रामीण दिनेश सिंह, गणेश सिंह, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, बैजनाथ बारी, दिनेश्वर शर्मा सहित अन्य ने बताया कि इस गांव के लोग नदी आर पार होने के लिए एकमात्र पुल निर्माण के लिए जूझ रहे थे। जिसे पलामू के उपायुक्त अमीत कुमार के त्वरित पहल पर इसका निदान तो गया। पर इस गांव के सात सौ आबादी के बीच ठीक से सड़क व समुचित पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पार्षद ने ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल को जिला मुख्यालय आमंत्रित करते हुए कहा कि शीघ्र ही उक्त समस्याओं का निदान कराने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। जबकि ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय प्रतिनिधि व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। पर कोई सार्थक परिणाम ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। इससे ग्रामीणों में भारी निराशा कायम है।

खबरें और भी हैं...