पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने किया मंदिर का उद्घाटन, ग्रामीणों से मिले

सांसद ने किया मंदिर का उद्घाटन, ग्रामीणों से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बेड़मा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में उन्हें बताया। सांसद ने बेड़मा में निर्माण हो रहे मंदिर का भी उद्घाटन किया। सांसद ने बताया कि कोरबा डिहरी होते हुए रामगढ़ तक जो सड़क निर्माण की बात है उसके लिए मैं मुख्य अभियंता आरईओ को पत्र भेज चुका हूं और अनुशंसा कर चुका हूं। स्वीकृति होते ही जल्द ही उस पर काम प्रारंभ होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जन-धन योजना आदि के बारे में भी लोगों को बताया और भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। मौके पर प्रदेश मंत्री मनोज सिंह किशनपुर मंडल अध्यक्ष ईश्वरी पाण्डेय मोहम्मद अयूब एवं विजय ओझा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...