आरओ प्लांट खराब, आम नागरिक हो रहे परेशान
पाटन में बंद पड़ा आरओ प्लांट।
भास्कर न्यूज | पाटन
प्रखंड के किशुनपुर सांसद आदर्श ग्राम में लोगो को शुद्ध जल मिलना बंद हो गया है। एक तो गर्मी दूसरा शुद्ध जल का न मिलना लोगों की एक समस्या बनी हुई है।
पलामू के सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने सांसद कोटे से आरओ प्लांट लगवाया था। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा और लोग बीमारी से बचाया जाए सकेगा। विगत 20 दिनों से 3 फेज बिजली नहीं मिलने के कारण आरओ प्लांट बंद पड़ा है। जबकि एक दिन में 10 हजार लीटर पानी फिल्टर करने की क्षमता है।