पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के दौरे को लेकर डीसी एसपी पहुंचे सतहे गांव

सीएम के दौरे को लेकर डीसी एसपी पहुंचे सतहे गांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतहे गांव में पहुंचे डीसी, एसपी, उप विकास आयुक्त व अन्य अधिकारी।

पाटन | प्रखंड के सखुआ पंचायत के सतहे गांव में रविवार को पलामू डीसी अमीत कुमार, उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह, पलामू एसपी इंद्रजीत महथा पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। डीसी ने बीडीओ सोमनाथ बनर्जी को कई दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि गांव में चल रही योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है कि नहीं, यह सुनिश्चित कराना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सतहे गांव पहुंच कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। ऐसे में योजना की सच्चाई जानने के लिए अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। साथ ही इस बात का मंथन किया कि प्रखंड में शुरू की गई विकास योजना का क्रियान्वयन सही सही हो रहा है की नहीं। मौके पर पाटन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, पेयजल स्वच्छता के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह, जेई प्रभरंजन, कनक पाठक, हरजीत सिंह, मनोज कुमार, मुखिया सरोज रानी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...