बाना में शानदार भोजपुरी दो गोला का आयोजन
नावाबाजार | तुकबेरा पंचायत के बाजार प्रांगण में शुक्रवार की रात दोगोला का आयोजन हुआ। इसका आयोजन व्यवसायी संघ ने किया। यह मुकाबला पलामू के भोजपुरी गायक राम भोलाबम व बिहार के गुड्डू यादव के बीच हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटनकर्ता समाजसेवी जटेश्वर मेहता व प्रखंड प्रमुख रविंद्र पासवान, उपाध्यक्ष सत्यानंद मेहता, सहदेव मेहता, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि लोक संगीत केवल मनोरंजन के साधन नहीं बल्कि हमारे संस्कृति का अमिट धरोहर भी है। इसे हम सभी को मिलकर बचाए रखने की जरूरत है। वहीं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह समाजसेवी जटेश्वर मेहता ने कहा कि तुकबेरा के लोगों ने एकता व शांति का हमेशा परिचय दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत गायक राम भोला बम ने सरस्वती वंदना के साथ की। इसके बाद दोनों गायक कलाकारों ने भोजपुरी श्रृंगार गीतों की दमदार प्रस्तुति से रातभर कलाकारों ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा जागृति संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमरीश शर्मा सहित कई लोग सक्रिय थे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्रनाथ ठाकुर ने किया। मौके पर मशहूर लोक व्यास शिव चौधरी, विभूति गिरी, सुनील पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।