पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार बाइक की टक्कर में 3 घायल, 1 रांची रेफर

कार-बाइक की टक्कर में 3 घायल, 1 रांची रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | मझिआंव-कांडी मुख्य पथ पर बुढ़ीखांड़ गांव के पास कार की चपेट में आने से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी सच्चन सिंह, उनके भाई वीरेंद्र सिंह व भवनाथपुर के बलीगढ़ निवासी उपेंद्र सिंह शामिल हैं। सभी का इलाज गढ़वा अस्पताल में किया जा रहा है। इसमें सच्चन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि बाइक सवार सभी लोग अपने घर से पलामू जिला के भाली गांव जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त स्थल पर एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से धक्का मार दी। जिससे वे लोग घायल हो गए। उन लोगों को तत्काल इलाज के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन लोगों को रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...