फायर ब्लोअर मशीन का उद्घाटन
बेतला | पलामू टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र के बेतला में आग से निजात दिलाने के लिए फायर ब्लोअर मशीन का उद्घाटन बेतला रेंजर नथुनी सिंह ने रविवार को किया।
रेंजर ने बताया कि इस मशीन का प्रयोग पत्तों को हटाने में किया जाएगा, ताकि आसानी से आग पर काबू पाया जा सके। मौके पर सुशील पांडेय, फैयाज अंसारी, विनोद कुमार, एसके दुबे समेत कई लोग मौजूद थे।
फायर ब्लोअर मशीन का उद्घाटन करते बेतला रेंजर नथुनी सिंह।