मेदिनीनगर | रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू द्वारा डालटनगंज विधानसभा अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के ग्राम बूढ़ीवीर में समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजयुमो के सदस्यों ने ग्राम के दलित एवं अन्य समुदाय के लोगों के साथ बैठ कर भोजन किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमहापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, ज्योति पांडे, विजय ओझा, शैलेश सिंह, दिलीप तिवारी, शशि भूषण पांडे, आनंद सिंह, रूपेश कुमार, रंजीत सिंह, रोहित कुमार, रोहित शर्मा, हिमांशु तिवारी, मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, सुजीत, साहिल त्रिपाठी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विकास सिंह, दीपक सिंह, उज्ज्वल सिंह, रंजीत, बबलू, अमित, बीरेंद्र कुमार शामिल हुए।