पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहुउद्देशीय भवन की रखी आधारशिला

बहुउद्देशीय भवन की रखी आधारशिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | रविवार को पलामू जिला व्यवसायी संघ द्वारा स्थानीय दुर्गाबाड़ी के बहुउद्देशीय भवन के प्रथम तल की आधारशिला स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया द्वारा नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने विधायक कोष से भवन के निर्माण हेतु पांच लाख रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। उपमहापौर मंगल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यवसाइयों की उपस्थिति रही। मौके पर प्रभात अग्रवाल, गणेश गोस्वामी, सुरेश भीमसरिया, नागेंद्र नागिन, महेंद्र अग्रवाल, दानवीर वार्ड पार्षद नवीन गुप्ता, डालटनगंज चेंबर के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी, सचिव अमित आनंद, पिंटू जैन, दीपू चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता के अलावा कई व्यवसायीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...