- Hindi News
- National
- झाप्रसे संघ ने की विधायक बिट्टू सिंह की गिरफ्तारी की मांग, सीएस को ज्ञापन सौंपा
झाप्रसे संघ ने की विधायक बिट्टू सिंह की गिरफ्तारी की मांग, सीएस को ज्ञापन सौंपा
रांची | झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्य सचिव से पांकी विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। सोमवार को मुख्य सचिव को एक ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि विधायक ने 9 मई को लेस्लीगंज के बीडीओ सह अंचल अधिकारी सत्यम कुमार के साथ गाली गलौज की। कुर्सी से उठा दिया गया। काट कर बोरे में डाल देने की बात कही। पलामू डीएसपी के कहने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि प्राथमिकी से पहले अनुसंधान करेंगे। संघ ने कहा है कि सरकार द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे बेमियादी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।