पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईई से मिल पानी की समस्या रखी

ईई से मिल पानी की समस्या रखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | शहर में फेज-2 पानी की सप्लाई को लेकर अभिभावक संघ के अध्यक्ष किशोर कु पाण्डेय ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार से मिले। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यहां काम करने कोई ठेकेदार आता नहीं है और पूर्व का ठेकेदार का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था। जिसके कारण उसे ब्लैक लिस्ट किया गया जा चुका है। पलामू में अब पहले की तरह दहशत और भय का माहौल नहीं है, फिर भी बाहर का ठेकेदार का टेंडर में भाग नहीं लेना बहुत दुखद है। अजय कुमार ने बताया कि शहर में प्रतिदिन 4.5 (साढ़े चार) लाख गैलन पानी दिया जाता है, जबकि शहर में मात्र 12 हजार कनेक्शन धारी है फिर भी पानी का हाहाकार है। उन्होंने बताया कि पानी सप्लाई वाला पाइप से चुनाव के समय अनेक अवैध कनेक्शन ले लिया है, जिस कारण से शहर वासियों को पानी के लिए दिक्कत हो रहा है।

खबरें और भी हैं...