पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम लोगों का हाल जानने को गांव में जाएंगे छात्र नेता

आम लोगों का हाल जानने को गांव में जाएंगे छात्र नेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर में प्रेसवार्ता करते अभाविप के छात्र नेता व अन्य।

मेदिनीनगर | पलामू जिला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता शहर के सुख चैन को छोड़कर गांव की सामाजिक आर्थिक व दैनिक जीवन का हाल जानने के लिए सुदूरवर्ती गांव में जाएंगे । ये बातें एनपी विश्वविद्यालय संयोजक राजीव रंजन देव पांडेय ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अनोखी पहल चलो गांव की आेर के तहत एक सप्ताह सुदूरवर्ती गांव में रह कर वहां के ग्रामीण जीवन दर्शन के तहत गांव की संस्कृति, सभ्यता से रू-ब-रू होकर गांव की समस्याओं के साथ-साथ गांव की विशेषताओं पर डॉक्यूमेंट्री तैयार कर सभी तक पहुंचाने का काम करेंगे। ग्रामीण जीवन दर्शन के तहत जिला के कंकारी, जोरकट, पांडू, रामगढ़, बेतला, पांकी, पदमा, मनातू क्षेत्र में रहकर वहां के सामाजिक परिदृश्य, शैक्षणिक स्तर, सामाजिक बनावट को बारीकी से समझाते हुए रिपोर्ट तैयार कर जिला पदाधिकारी एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा। ग्रामीण जीवन दर्शन कार्यक्रम 18 मई से 28 मई तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जिन पुस्तकों से पढ़ाई जाती है। गांव की सच्चाई किस स्थिति में है। इसे सामने लाना है। एक संगत और पंगत में बैठकर भोजन करने वाली संस्कृति में जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज के बंटवारे की बात कहा तक सत्य है। इसे समझाना होगा। जंगल में बसने वाले वनवासी किस परिस्थितियों में अपना जीवन बिता रहे हैं। इसे शहर के विद्यार्थियों को समझना होगा।

खबरें और भी हैं...