विश्रामपुर | पारा शिक्षकों के क्रमिक आंदोलन, पदयात्रा और 23 अप्रैल 2018 से प्रारंभ मुख्यमंत्री आवास घेराव व तत्पश्चात मुख्य सचिव के साथ वार्ता के क्रम में हुए समझौते के परिणामस्वरूप कमेटी गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी। अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में वित्त, विधि एवं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को सदस्य बनाया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक सदस्य सचिव बनाए गए हैं। कमेटी में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तीन प्रतिनिधि प्रद्युमन कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह (पलामू), ऋषिकेश पाठक एवं बजरंग प्रसाद (दोनों रांची) को सदस्य बनाया गया है।