मेदिनीनगर | पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में छहमुहान चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने की। पुतला दहन कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने लोकतंत्र के गला घोटने के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी भी की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी सत्ता के बल पर देश में विपक्षियों को तानाशाहीपूर्ण रवैए से दमन करना चाहते हैं। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक में बहुमत नहीं होने के बावजूद तानाशाही पूर्ण रवैया व गर्वनर की मिलीभगत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कांग्रेसी इसका डटकर विरोध करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में श्यामनारायण सिंह, रामाशीष पांडेय, बसंत सिंह, शमीम अहमदराईम, पप्पू अजहर, नसीम हैदर, तपेश्वर प्रसाद, जितेन्द्र कमलापुरी, इश्वरी सिंह, विकास सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।