मेदिनीनगर | जिले में बन रहे शौचालय को समय पर पूरा करने के लिए उपायुक्त अमीत कुमार ने पीएचईडी विभाग के साथ समीक्षा बैठक की । गौरतलब है कि पलामू जिले में 2 अक्टूबर 2018 तक 1 लाख 40 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा के दौरान कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जिला समन्वयकों को को दो-दो प्रखंडों का जिम्मा दिया गया है, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके। जिला समन्वयक धर्मेंद्र दुबे को हरिहरगंज नौडीहा बाजा,र अमित कुमार द्विवेदी को पाटन व पांकी, नवाज नूर को रामगढ़ उंटारी रोड, शशिकांत गिरी हुसैनाबाद व हैदरनगर विंध्याचल चंद्रा को विश्रामपुर व पांडू कनकराज को लेस्लीगंज व तरहसी का जिम्मा दिया गया है। इन लोगों को प्रखंड स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाना है।