पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले पर हुई शांति समिति की बैठक

वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले पर हुई शांति समिति की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांकी | बुधवार की संध्या लगभग 7 बजे पलामू डीएसपी प्रेमनाथ की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें पांकी प्रखंड के दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित पलामू डीएसपी प्रेमनाथ ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों के आग्रह पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों को बख्शा जा रहा है व उनकी पहली गलती को माफ किया जा रहा है। अगर आगे से किसी समुदाय के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट किसी व्यक्ति के द्वारा किया जाता है, तो उन व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वाट्सएप ग्रुप के एडमिन भी यह सुनिश्चित कर लें कि ग्रुप में वैसे पोस्ट कदापि नहीं आने चाहिए। जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। यदि ऐसा हुआ तो पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के साथ ग्रुप एडमिन को भी दंडित किया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी ललित कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, मुखिया शंकर प्रसाद, नेहाल अंसारी, हाफिज उल्लाह अंसारी, अब्दुल हसन, रफीक अंसारी, मुरली प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...