पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला सैनिक बोर्ड बनाने की मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने पत्र किया जारी

जिला सैनिक बोर्ड बनाने की मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने पत्र किया जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तीन वर्षों की लड़ाई शनिवार को समाप्त हो गई, जब भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने मेदिनीनगर में जिला सैनिक बोर्ड बनाने की मंजूरी संबंधी पत्र जारी कर दिया। सैनिक बोर्ड नहीं रहने के कारण पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के सैनिकों को छोटे छोटे डॉक्यूमेंटेशन के लिए रांची जाना पड़ता था। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल संजय कुमार सिंह ने दी। उल्लेखनीय है कि बोर्ड की गठन हेतु पिछले वर्ष ही पूर्व सैनिक सेवा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व के रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे से दिल्ली में मिल कर ज्ञापन दिया था। इसी सप्ताह राज्य के सैनिक कल्याण केंद्र के निदेशक ब्रिगेडियर बी जी पाठक उपायुक्त पलामू से मिलकर बोर्ड के निर्माण के लिए भूमि आवंटन हेतु औपचारिक बैठक करेंगे। सरकार के इस निर्णय का स्वागत पलामू के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर जी एन पांडेय, सूबेदार मेजर दया शंकर शर्मा, सूबेदार दामोदर मिश्रा, श्रीराम सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, रामन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता महासचिव, लेफ्टिनेंट आर सी यादव, हरिहर तिवारी, कैप्टन दुखन चंद्रवंशी, सूबेदार राम प्रसाद सिंह, अशरफी पाल, कप्तान आर मेहता, एल एम दुबे, दुधेश्वर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...