पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 388 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों का होगा विलय

388 प्राइमरी व मिडिल स्कूलों का होगा विलय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 मार्च की बैठक में भी लिया गया था निर्णय

40 से अधिक विद्यालय किए गए थे बंद

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर

शिक्षा में सुधार को लेकर छात्रों की कम संख्या वाले मिडिल और प्राइमरी स्कूलों को विलय करने का निर्देश दिया है। उसे लेकर पलामू जिले में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को विलय करने के लिए 388 विद्यालयों को अलग-अलग प्रखंडों से चिह्नित किया गया है। कई विद्यालय ऐसे हैं जिसमें बच्चे की संख्या मानक के अनुरूप नहीं है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग की ओर से वैसे विद्यालय जहां विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है वैसे विद्यालयों को विलय करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही 500 मीटर से कम दूरी पर मौजूद दूसरे विद्यालय रहने की स्थिति में भी विलय होगा। पलामू में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां छात्रों की संख्या नगण्य है वैसे विद्यालय वर्षों से संचालित हो रहे हैं। पूर्व में 4 मार्च की बैठक में निर्णय लेने के बाद कम संख्या वाले 40 से अधिक विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में विलय करते हुए बंद कर दिया गया था। जिला शिक्षा समिति की बैठक 17 मई को आयोजित थी परंतु किसी कारणवश यह बैठक नहीं हो पाई। अब यह बैठक 24 मई को डीसी की अध्यक्षता में होगी जिस पर 388 विद्यालयों के विलयों पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...