पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहाने छोड़ लोगों तक पहुंचाएं बसपा के सिद्धांत

बहाने छोड़ लोगों तक पहुंचाएं बसपा के सिद्धांत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | बहुजन समाज पार्टी पलामू जिला इकाई की बैठक परिसदन भवन के प्रशाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा संचालन प्रदेश सचिव राजकुमार गौतम ने किया। बैठक में प्रदेश के मुख्य प्रभारी छठु राम एवं हरेन्द्र कुमार गौतम उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक शिवपूजन मेहता ने कहा की कार्यकर्ता 2019 के चुनाव के लिए कमर कस लें। कार्यकर्ता बहाना बनाना छोड़ कर गांव में जाकर बहुजन समाज पार्टी के नीति एवं सिद्धांत को पहुंचाने का कार्य करें। प्रभारी छठु राम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा के बहन मायावती के प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अपने अपने कार्य क्षेत्र में लग जाए।

खबरें और भी हैं...