पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लापता युवक का क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद, हत्या की आशंका

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद, हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के चेंगड़वा जंगल से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त कुई गांव निवासी जितेंद्र पांडेय (23) के रूप में हुई है। जितेंद्र तीन दिन पूर्व से ही घर से लापता था। जितेंद्र मूलत: पलामू जिला के चैनपुर गांव का रहनेवाला था। अपनी मां की मृत्यु के बाद वह पिछले दो वर्ष से अपने ननिहाल कुई में रहता था।

मृतक के पिता कृष्णा पांडेय व परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे के बाद घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, उसके बाद से उसका कुछ भी अता-पता नहीं चला। तीन दिनों तक परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शनिवार की सुबह चेंगड़वा जंगल मेंं एक युवक के शव पड़े होने की सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे तो उसकी शिनाख्त जितेंद्र के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही थानेदार अभय शंकर सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान हैं। थानेदार ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या ही बताया है, लेकिन हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों ने मनिका थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैै।

मृतक के परिजनों से पूछताछ करते मनिका थानेदार अभय शंकर।

खबरें और भी हैं...