मेदिनीनगर | नगर निगम के सदगुरू सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की बैठक बीसफुटा रोड स्थित बैंक काॅलोनी में हुई। बैठक में अतिथि के रूप में संत समाज के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह व ललित कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक नंदलाल पासवान ने की। बैठक से पूर्व अतिथियों ने सदगुरू सदाफल देव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। बैठक में पलामू जिला में तीन दिवसीय विहंगम योग समारोह की चर्चा की गई। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक विहंगम योग समारोह की तिथि तय हुई है। बैठक में यह तय हुआ की हुसैनाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सेवा प्रभारी को सहभागिता निभाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचारक रविन्द्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोरमा द्विवेदी, गिरजा प्रसाद सिंह, बनारसी यादव, रामनरेश यादव, अखिलेश मेहता, राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।