पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल भवन बन गया बीड़ी पत्ता गोदाम

स्कूल भवन बन गया बीड़ी पत्ता गोदाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूूूूज | मेदिनीनगर

पलामू जिले के मनातू प्रखंड के सिकनी टोला एनपीएस बीड़ी पत्ता का गोदाम बन गया है। स्कूल भवन में बीड़ी पत्ता का कारोबार होने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। बीड़ी पत्ता तोड़ने वाले मजदूर भी स्कूल भवन में ही रहते हैं।

बीड़ी पत्ता तोड़ने के बाद मजदूर स्कूल में आकर स्कूल के भवन में ही बीड़ी के पत्ता बांधते हैं। स्कूल भवन में ही मजदूरों द्वारा खाना बनाया जाता है। मजदूरों के साथ आए बच्चे स्कूल व उसके आसपास में गंदगी फैला रहे हैं। सिकनी एनपीएस में दो पारा शिक्षक भीम यादव व वकील कुमार कार्यरत हैं। इनमें भीम यादव स्कूल के प्रधानाध्यापक है। जानकारी के अनुसार स्कूल में 40 से बच्चे नामांकित है।

गांव के लोगों ने बताया कि स्कूल में कभी कभार मध्याह्न भोजन बच्चों को मिलता है। अभी बीड़ी पत्ता का समय में बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। शिक्षक अपनी मर्जी से स्कूल चलाते हैं। मनातू प्रखंड क्षेत्र के जंगली इलाके के अधिकांश सरकारी स्कूल में बीड़ी पत्ता के मजदूर ठहरे हुए हैं। स्कूल में मजदूरों के होने के वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...