प्रेसवार्ता करते एसपी इंद्रजीत महथा व गिरफ्तार आरोपी।
चुन्नू स्वर्णकार के घर हमले का खुलासा जल्द :एसडीपीओ
हरिहरगंज | मेन बाजार स्थित चुन्नू स्वर्णकार के घर हमले का खुलासा जल्द होगा। इसकी जानकारी एसआईटी जांच का नेतृत्व कर रहे छतरपुर एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच अंतिम चरण में है। सोमवार को एसडीपीओ ने हरिहरगंज में इस मामले से संबंधित जांच-पड़ताल की। मालूम हो कि 24 अप्रैल की रात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इसमें व्यवसायी की प|ी तथा उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें उसके 12 वर्षीय बड़े पुत्र अनुराग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।