बेतला | पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर बेतला बस्ती में घुसकर खूब आतंक मचा रहे हैं। घर में खाने-पीनेवाले सामान को उठाकर ले जाते हैं तथा खपरैल मकान को उछल-कूदकर बर्बाद कर दे रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीण असलम अंसारी, जुबेर अहमद, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, अर्जुन सिंह समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग इस पर अंकुश लगाने के लिए बेतला रेंजर नथुनी सिंह से कई बार आग्रह किया, परंतु कोई असर नहीं पड़ा। ग्रामीण बताते हैं कि बंदरों द्वारा नुकसान हुए सामान का कोई मुआवजा भी नहीं दिया जाता। ऐसे में ग्रामीणों में वनाधिकारियों प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है।