कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज सपरिवार पहुंचे बेतला
बेतला | कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज सह झारखंड उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष तपन सेन बुधवार को सपरिवार पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क पहुंचे। बेतला पहुंचने पर कई प्रशासनिक व वनाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सपरिवार बेतला के कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया व बेतला पार्क, पलामू किला, कमलदह झील आदि जगहों का लुत्फ उठाया। उन्होंने पार्क की सुंदरता देखकर सराहना की। वहीं, कमलदह झील में कर्नाटक से लाए गए हाथियों को देखकर काफी खुश हुए। मौके पर बरवाडीह बीडीओ दिनेश कुमार, बेतला रेंजर नथुनी सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व मंगलवार की शाम पूर्व जज सेन नेतरहाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मैग्नोलिया प्वाइंट से सूर्यास्त का नजारा देखा। इसके बाद बुधवार की दोपहर वे सपरिवार बेतला पहुंचे थे।