गंगरेल से छूटा पानी नहर के रास्ते पहुंचा पलारी में भरे जाएंगे 200 तालाब
पलारी | ब्लॉक के करीब 99 गांव में करीब दो सौ तालाब हैं। कम बारिश और गर्मी की वजह से गांवों में पेयजल और निस्तारी की समस्या गहराने लगी थी। इस कारण स्थानीय विधायक की पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने शीघ्र निस्तारी के लिए नहर में पानी देने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को देख गंगरेल बांध से 10 अप्रैल को ही पानी छोड़ा गया था, जो अब ब्लॉक के टेल एरिया के गांव तक पहुंचने लगा है।
30 तक िमलेगा पानी
इस संबंध में जल संसाधन विभाग के ईई संजय दीक्षित ने कहा कि वैसे नहर का पानी 30 अप्रैल तक चलेगा, जिससे सभी तालाब भर लिए जाएंगे। इसके बाद भी कहीं पानी नहीं पहुंचा तो पानी देने का समय और बढ़ाया जाएगा। ब्लॉक के करीब 200 तालाब को भरने का काम चल रहा है, जिससे 30 अप्रैल तक नहर से मिलने वाली पानी से भरा जाएगा। नहर में पानी आने से कुआं, बोर का भी जलस्तर सुधर जाएगा।