पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए एक कुएं और एक टैंकर के भरोसे तीन वार्ड के लोग

पानी के लिए एक कुएं और एक टैंकर के भरोसे तीन वार्ड के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में ठाकुर देव चौक से महामाया चौक तक रहने वाले वार्ड एक, दो, तीन और चार के लगभग दो हजार से ज्यादा लोगों को पेयजल की गम्भीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। नलजल योजना से पर्याप्त पानी इन वार्डों में नहीं पहुंचता। इसका कारण नगर में पुरानी पाइपलाइन का खराब हो जाना है, जो सालों से समस्या बनी है। ऐसे में सुबह-शाम टैंकर से सरकारी कुएं में दो बार पानी डालकर और गलियों में टैंकर पहुंचता है। हालांकि टैंकर वार्ड तीन और चार के सकरी गली में नहीं पहुंचता और लोग घरों से बर्तन लेकर रोड तक आते हैं। टैंकर खाली होने पर जिसको पानी नहीं मिलता उसका गुस्सा नपं के अधिकारी-कर्मचारियों और नेताओं पर फूटता है। वहीं नागरिकों में भी विवाद की स्थिति भी बनी रहती है।

पुरानी बस्ती में ज्यादा समस्या, टैंकर बढ़ाएं

नपं के पूर्व पार्षद संतोष देवांगन ने बताया की बस्ती में पानी की समस्या सिर्फ नपं के भेदभाव करने के कारण है। जहां पर पानी टंकी है, वहां के लोग प्यासे हैं। दो किलोमीटर इसी टंकी से पानी लोगों को आसानी से पहुंच जा रहा है। गरीब लोगो की कोई कद्र नहीं है। वार्ड दो के पार्षद राजेन्द्र साहु ने कहा की इस वार्ड में पानी की गंभीर समस्या है जिसके लिए नप अधिकारी को कई बार अवगत करा कर स्थाई हल करने की मांग की गई है। चार वार्डों में समस्या है, तो एक टैंकर कैसे पूर्ति करेगा। पार्षद प्रत्याशी रहे गज्जु वर्मा ने बताया की उनके वार्ड तीन में पेय जल की समस्या तो सालभर है, लेकिन इसके निदान का कोई उपाय नहीं है।



15

वार्डों में 3 टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई

पुरानी बस्ती में टैंकर आते ही पानी भरने कुछ इस तरह होती है मशक्कत।

पानी की आपूर्ति के लिए आए 4 लाख

नगर पंचायत सीएमओ रमेश दुबे ने कहा की नगर में गर्मी में पेयजल की आपूर्ति के लिए 4 लाख रुपए शासन से आया है, जिसके तहत नगर पंचायत तीन टैंकर के माध्यम से 15 वार्डों में पानी आपूर्ति के लिए ब्यवस्था करके पांच-पांच वार्ड में एक-एक टैंकर से सप्लाई कराई जा रही है। सबसे ज्यादा समस्या तीन वार्डों में है, जहां पुरानी पाइप लाइन लगी है। इसमें खराबी से पानी आपूर्ति नहीं हो पाती। सिरे से पाइप लाइन का टेंडर हो गया है जो जल्द सुधार आएगा।

खबरें और भी हैं...