पलारी. अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार करती टीम।
भास्कर न्यूज | पलारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों में उल्टी-दस्त के 13 मरीज भर्ती किए गए। ये मरीज ग्राम बिनोरी, खपरी, सलौनी और गातापार से आए थे, जो गर्मी के कारण खानपान के चलते बीमार हुए थे।
उपचार के बाद 11 लोगों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि दो अब भी भर्ती हैं। नर्मदा, चिंताबाई, कंचन, सरिता, जयकुमार, कौशिल्या, प्रकाश, कुमारी, ललिता, विद्या और डिगेश्वरी को छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में बीएमओ डॉ. एफआर निराला ने बताया कि गर्मी में दूषित पानी पीने से लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसमें से अधिकांश लोग ठीक होकर चले गए हैं, स्थिति नियंत्रण में है।