पलारी| ग्राम परसवानी के मनोज आडिल के घर के खड़े ट्रैक्टर का इंजन और ट्राली अज्ञात व्यक्ति 5 मई की रात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने ड्राइवर पर शक जताकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज ने बताया कि ट्रैक्टर सुंद्रावन निवासी ड्राइवर नितिन कुमार दिवाकर करीब 5 महीने से चला रहा है। 5 मई हम परिवार से साथ निजी कार्य से रायपुर गए थे, जब गांव लौटे तो घर के सामने से ट्रैक्टर का इंजन गायब था और सिर्फ ट्राली खड़ी थी। मालिक ने ड्राइवर के पास इंजन होने की बात समझ कर वापस मुड़पार संडी आकर सो गया। सुबह ट्राली भी घर के सामने से गायब हो गई। ड्राइवर को फोन लगाया तो गोलमोल जवाब देकर बात छिपाने की कोशिश की।