पलारी| ब्लॉक के करीब पांच सौ मितानिन बस स्टैंड के सामने अपनी मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को हड़ताल के 10वें दिन भी उनके हौसले कम नहीं हुए। मितानिन लक्ष्मी टंडन, अंजली वर्मा, फाल्गुनी मिश्रा, कुंती साहू, चंद्रकली बंजारे, चंद्रकला विश्वकर्मा, अंजु साहू आदि ने कहा कि सरकार हठधर्मी बनी बैठी है।
पूर्ण अंशदान और नियमित रूप से प्रोत्साहन राशि देने की मांग की जा रही है पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है और हमारी मांग नहीं मानी जा रही है। अब हम लोग भी झुकने वाले नहीं है, आरपार की लड़ाई लड़कर ही दम लेंगे। मितानिन के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं, जिसमें संस्था गत प्रसव, नियमित स्वास्थ्य की रिपोर्ट आदि सेवाएं प्रभावित पड़ी हैं।
पूर्ण अंशदान व नियमित रूप से प्रोत्साहन राशि देने की मांग की जा रही
पलारी. बस स्टैंड के सामने पिछले दस दिनों से हड़ताल पर बैठीं मितानिनें।