पहंदा में 4 साल का बच्चा गुम डेढ़ घंटे में ढूंढ दादा से मिलाया
पलारी| थाना के ग्राम पहंदा निवासी भारत लाल यादव का पोता विक्की यादव (4) बुधवार की शाम 6 बजे घर से गुम हो गया। इसकी सूचना थाने को दी गई। टीआई केके कुशवाहा ने टीम और परिवार वालों के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। गांव में सब जगह और आसपास के लोगों से पता किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परेशान पुलिस बच्चे को ढूंढते हुए गांव से करीब तीन किमी दूर पलारी के खइया तलाब श्मशान घाट पहुंची, जहां शाम 7:30 बजे बच्चा अकेले खड़े मिला। उसे देखकर सबने राहत की सांस ली। पुलिस ने गवाहों के सामने बच्चे को उसके दादा को सौंपकर ठीक से ख्याल रखने की हिदायत दी।