पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोनारी में 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

कोनारी में 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंड ध्रुव समाज लवन राज का आदर्श विवाह समारोह ग्राम कोनारी में हुआ, जिसमें 6 जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर पारंपरिक रीति- रिवाज भूमका गोंडी धर्माचार्य ने चुलमाटी, तेल मायन, बारात प्रस्थान, स्वागत, भांवर का रस्म सहित कन्यादान व विदाई के रस्म को पूरा किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लवन राज गोंड समाज के अध्यक्ष गैंदराम ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यदु, कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश जायसवाल, नगर पंचायत पलारी उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, जिला सदस्य पद्मेश्वरी साहू, जनपद सदस्य गंगोत्री साहू, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुववंशी, सुखराम ध्रुव, भगवान सिंह ध्रुव थे।

इस अवसर पर सियाराम ध्रुव, गोपाल ध्रुव, दीवान सिंग ध्रुव, यशवंत ध्रुव, हरिशंकर ध्रुव, शिवसिंग नेताम, उमाशंकर ध्रुव, रायसिंग ध्रुव, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।





नवदंपती को आशीर्वाद देते अितथि।

खबरें और भी हैं...