पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब्बास अली बाबा के उर्स पर निकाला गया जुलूस

अब्बास अली बाबा के उर्स पर निकाला गया जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलारी| हजरत सैयद अब्बास अली मोहम्मद उल्ला अलैह का उर्स धूमधाम से मनाया गया। दोपहर दो बजे मौलाना मो. गुलजार साहब ने आशताने के पास मिलाद शरीफ पढ़ा। संदल शरीफ व बाबा का चादर शाम को निकाला गया, जिसे नगर में जुलूस के रूप में निकाला गया। जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए सब्जी मार्केट के पास स्थित मस्ताना बाबा के मजार के पास पहुंचा, जहां चादर पोशी की गई व दुआ मांगी गई।

इसके बाद जुलूस अब्बास अली बाबा का मजार पहुंचा, जहां मौलाना मो. गुलजार ने परचम कुसाई की रस्म अदा की। झंडा रोहण के बाद बाबा के मजार पर चादर पोशी कर देश व प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत रामसुंदर दास थे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, ओपी खुंटे, पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी साहू, नपं उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, उर्स कमेटी के उपाध्यक्ष भूषण ठेठवार, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश शंकर जायसवाल उपस्थित थे।

कव्वाली का लिया आनंद

विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा भेजे गए चादर को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मो. गुलाम गौस ने मजार पर चढ़ाया। इसके बाद आम लंगर हुआ। रात्रि लगभग 10 बजे सानिया नाज बुरहान महाराष्ट्र व सरफराज चिश्ती आगरा उत्तरप्रदेश के बीच कव्वाली का मुकाबला शुरू हुआ। सुबह तक लोग कव्वाली का आनंद लेते रहे।

खबरें और भी हैं...