आयोजन... कैंडल जलाकर मासूम को श्रद्धांजलि दी
पलारी| जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने की घटना का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध किया है। कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह स्मारक में कैंडल जलाकर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश शंकर जायसवाल, खिलेंद्र वर्मा, रामखिलावन वर्मा, रसूल बेग, प्रेम दास बघेल, भूषण ठेठवार, ओमप्रकाश खूंटे, सुनील कुर्रे, जीवन घृतलहरे आदि उपस्थित थे।