500 बच्चों को आईपीएस-आईएएस की कराएंगे तैयारी
छत्तीसगढ़ मनवाकुर्मी समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राम कुमार सिरमौर चुनाव जितने के बाद प्रथम पलारी नगर प्रवास में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए आतिशबाजी से स्वागत किया।
अध्यक्ष को गायत्री मन्दिर परिसर ले जाकर एक स्वागत समारोह के माध्यम से पलारी राज की और से सम्मान किया गया। डॉ राम कुमार सिरमौर नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष कुर्मी समाज ने अपने उद्बोधन में कहा की केंद्रीय अध्यक्ष सिर्फ इसलिए बने की वो समाज की उन्नति और लोगों के व्यक्तिगत विकास हो सके। यही उद्देश्य है की समाज के गांव में बसने वाले गरीब किसान के बेटों को उच्च शिक्षा कराने के लिए वे काम करेंगे। उन्होंने कहा की कुर्मी समाज के पांच सौ बच्चों को आईपीएस और आईएएस के लिए तैयार कराएंगे। इसका खर्च समाज वाहन करेगा और कुर्मी समाज के अधिक से अधिक बच्चे बड़े अधिकारी बन सकें। उन्होंने कहा की समाज के एक-एक घर से शिक्षा के नाम पर वे हर व्यक्ति से आर्थिक मदद इकट्ठा करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष सरस्वती वर्मा, महिला अध्यक्ष नदनीय वर्मा, नरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, पंचराम वर्मा डॉ कार्तिक वर्मा ,नद वर्मा मंतराम, उमाशंकर, राधे भुनेश्वरी, कविता शिव हरिशंकर, राजेश खेमराज सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
पलारी। केंद्रीय अध्यक्ष और समाज ने किया जमीन दान देने वाली बुजुर्ग जयंती का सम्मान।
जयंती ने दो डिसमिल जमीन दान की
इस दौरान नगर पंचायत पलारी वार्ड दो की बुजुर्ग महिला जयंती वर्मा ने दो डिसमिल जमीन समाज को दान की, इनका अध्यक्ष ने श्रीफल साल से सम्मान किया। तो वहीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर विद्यार्थी का भी सम्मान किया। इस दौरान राजप्रधान देवक वर्मा, वरिष्ठ नागरिक तेज राम वर्मा, महिला केंद्रीय अध्यक्ष सरिता वर्मा ने भी संबोधित किया।