पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नलजल योजना सालों से बंद, टंकी के नीचे रहने वाले पानी के लिए मोहताज

नलजल योजना सालों से बंद, टंकी के नीचे रहने वाले पानी के लिए मोहताज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यालय से महज तीन किमी दूर ग्राम बिनोरी के वार्ड नम्बर चार और पांच के निवासियों के सामने पेयजल की गम्भीर समस्या है। वार्ड के एक सरकारी कुआं जिसमें पानी सूख गया है। उसी के रिसते हुए पानी की बूंद-बूंद को इकट्‌ठा होने पर थोड़ा-थोड़ा करके एक-एक गुंडी पानी को भरने में घंटों लग जाता है। पूरा मोहल्ला पीने के पानी के लिए रातभर जागरण कर रहा है। उसी मोहल्ले में नलजल योजना के तहत पानी टंकी भी बना है जिसके आसपास रहने वाले लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, क्योंकि पिछले कुछ सालों से नलजल योजना पानी नहीं होने के कारण बंद पड़ी है।

मोहल्ले की महिलाएं प्रमिला टण्डन, किरण रात्रे, लता वर्मा, रीना कुमारी खुटे, नीरा रात्रे, कार्तिक बाई,कमला मंडले, सतरूपा साये ,लता निराला, गीता निराला, फुलमणि डहरिया ,मोगरा बंजारे, सन्तोषी साहु, सुशीला सोनवानी, बुध्यरिन रात्रे, तुलसा साय लक्षमी, हार बाई कुरै आदि ने बताया की हर साल गर्मी में दोनों वार्ड के निवासियों को पेयजल की गम्भीर समस्या होती है। उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता, मोहल्ले की सरकारी कुआं जो गर्मी में सूख जाता है, जिससे धीरे-धीरे पानी रिसाव होने पर उन्ही को आसपास के 70, 80 परिवार पीने के लिए ले जाते हैं। एक एक गुंडी पानी भरने के लिए पूरा परिवार रात रात भर जागते है तब कहि जाकर पीने का पानी मिलता है पंचायत मोहल्ले में एक दो और सरकारी कुआं खोदवा दे तो काम चल जायेगा मगर हम लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है। कहने को नलजल योजना हमारे ही मोहल्ले में है, मगर उसमें भी पानी नहीं होने से सालों से बन्द पड़ा है। शासन इसका स्थाई हल करे ताकि हम भी गांव के अन्य वार्ड के लोगों की तरह जी सकें। ग्राम सरपंच सन्तराम साहु का कहना है दोनों वार्ड में पानी नहीं है, ड्राई होने से बोर भी नहीं है मोहल्ले में पानी की समस्या है। पूर्व में कुआं खोदने का प्रस्ताव भेजा गया है। मगर उसमे अब तक कुछ नहीं हुआ है।

पलारी. कुआं में पानी भरने आई महिलाएं, मोहल्ले में स्थित पानी टंकी बिन पानी।

फूटी पाइप लाइन से गली में हो रहा कीचड़

बलौदा बाजार/लवनबन| ग्राम पंचायत बिटकुली के आश्रित ग्राम धनगांव में गली के हैंडपंप से ग्रामीण महिलाओ पानी भरते हैं। इसके लिए बने बेस के टूट जाने से कीचड़ हो रही है, इससे लोग परेशान हैं। ग्राम धनगांव निवासी कुलदीप गेन्डरे, भुवन लाल, अक्षय कुमार, संतोष कुमार, कमलेश, अनिल, सूरूज बाई ने कहा कि बोरिंग के आसपास गंदगी फैल गई है। गंदगी से पीड़ित वार्ड क्रमांक 12,13 के निवासियों ने बताया कि गली के बीचो-बीच नल लगा है, जिसकी फाउंडेशन भी टूट गई है। इसके पास में नाली होने के बावजूद क्रेक होने से गंदा पानी गली में फैल रहा है। इसकी शिकायत सरपंच, पंच से करने के बाद भी आज तक मरम्मत नहीं कराया गया है।

खबरें और भी हैं...