पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया पर विस अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर

सोशल मीडिया पर विस अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत के सोशल मीडिया ग्रुप पर विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी होने से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट लिखाई। थाना प्रभारी एचआर रात्रे ने बताया कि कार्यकर्ताओं के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर के युवक सुनील कुर्रे ने मोबाइल नंबर 9926121724 से नगर पंचायत दो वाट्सअप ग्रुप पलारी के संगवारी और नगर पंचायत पलारी में विधानसभा अध्यक्ष का भाषण देते हुए फोटो को एडिट कर अग्रवाल समाज के खिलाफ देश विरोधी टिप्पणी करते हुए मैसेज लिखे।

इससे विस अध्यक्ष के समर्थक आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांगकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान समर्थक शंभु डहरिया सहित मंडल के 17 अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

वाट्सअप की इसी पोस्ट पर हुआ केस।

खबरें और भी हैं...