पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया राज लाने की जरूरत: अमित बघेल

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया राज लाने की जरूरत: अमित बघेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक के ग्राम रेगाडीह और मुसुवाडीह में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया राज लाकर परदेशिया राज खत्म करने के लिए क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल गांव-गांव जाकर लोगों की बैठक लेकर संगठन का विस्तार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने रेगाडीह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के सपना देखइया डॉ. खूबचंद बघेल के नाती हैं। जो सपना वोकर पुरखा मन छत्तीसगढ़ के राज अउ वोकर विकास के देखे रहिस आज ओइसन नहीं होत है, राज तो बनगे अउ वोकर असली हकदार इहा के छत्तीसगढ़िया मन के रहिस मगर आज तक हमला राज नई मिलिस। इहा परदेशिया मन राज करत हे के, अब समय आगेहेए की ये परदेशिया मन ला इहा ले भगाए के बघेल ह कहिस की परदेशिया मन अपन पैसा के बल में राज करत है। अब वोकर पैसा इहा नई चलन देन। इस अवसर पर गांव के आशीष वर्मा के सुझाव पर क्रांति सेना का गठन किया गया। जिसमें रेंगाडीह में कमल नारायण साहू को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का ग्राम प्रमुख, पुन्नी बाई साहू को ग्राम महिला प्रमुख बनाया गया।

कार्यक्रम को अजय यादव ने संबोधित कर पार्टी का उद्देश्य बताते हुए छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया वाद लाना हे, गांव ला नशामुक्त करे के संकल्प ले गिस, जात पात के करो बिदाई अऊ छत्तीसगढ़िया भाई-भाई के नारा के साथ सबो छत्तीसगढ़िया मन ला एक होए के संदेश दिसे अऊ परदेशीया वाद खत्म करे संकल्प लिए गए। कार्यक्रम में कमलेश साहू, धनुक साहू, भुपेंद्र निर्मलकर, जिला संरक्षक धन्नू चंद्रकांत यदु, जिला संयोजक सुरेंद्र यदु, जिला अध्यक्ष भुपेंद्र सेन, सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष सनत यदु, राजा घृतलहरे, जयंत साहू सहित गांव के प्रमुख, महिला-बच्चे आदि उपस्थित थे।

रेगाडीह में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के ग्राम प्रमुख बनाए गए कमल

पलारी. ग्राम रेगाडीह में कार्यक्रम में शामिल छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्य।

खबरें और भी हैं...