पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल सफाई कर्मचारियों को 9 माह से नहीं वेतन मिला

स्कूल सफाई कर्मचारियों को 9 माह से नहीं वेतन मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलारी| ब्लॉक के करीब साढ़े तीन सौ सफाईकर्मी को पिछले साल सितंबर से वेतन नहीं मिलने से जीविकोपार्जन की समस्या हो रही है। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, मुंशी आर्यन धनीराम साहू, नंद कुमार रजक, लोकेश साहू, भारत साहू आदि ने बताया कि बेरोजगारी की मार से मर रहे थे तो अल्प वेतन में मात्र 15 सौ रुपए में स्कूल के सफाई कर्मी की नौकरी 7 साल से कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा कभी भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वर्तमान में पिछले नौ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके कारण घर खर्च नहीं चल रहा है, उधारी लेकर काम चला रहे हैं। अब साहूकार भी उधारी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। शासन जल्द वेतन भुगतान करे नहीं तो मजबूर होकर आंदोलन को बाध्य होंगे।

खबरें और भी हैं...